वृक्षों के बिना धरा पर नहीं की जा सकती मानव जीवन की कल्पना

सिद्धार्थनगर।इटवा वन रेंज की ओर से कस्बे के यशोदा देवी पाण्डेय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व विस अध्यक्ष व विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। छात्राओं में भी पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत व वन के महत्व से जुड़े गीतों को प्रस्तुत किया गया।पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन काफी महत्व है। धरा पर बिना वृक्षों के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। आज विभिन्न कारणों से पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसको शुद्ध करने के लिए पौधरोपण करते हुए पौधों की सुरक्षा करना जरूरी है। प्रधानाचार्य प्रियंका उपाध्याय, वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इलियास खान, सिद्धार्थशंकर पाण्डेय, वन दरोगा रिजवान अहमद, दयाशंकर दुबे, अमरजीत यादव आदि मौजूद रहे।