कौशाम्बी।म्योहर ग्राम सभा अंतर्गत गौशाला में गौवंशो के मरने का शिलशिला नही थम रहा है। 2 माह के अंदर 22 गौवंशो की मौत ने स्वाथ्य विभाग की पोल खोल दिया है, तो वहीं गावंशो को हरा चारा नही खिलाया जा रहा है। सोमवार को इलाज के अभाव में फिर एक गौवंश की मौत हो गई, गाय के मृत देह को कुत्ते नोच रहे थे। मामले की सूचना विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हुई तो गौशाला पहुंच गए। गौशाला की स्थिति देख विहिप के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कुत्ते के नोचने से मृत गाय के देह में घाव था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलराम सिंह मौके पर थे। विहिप के सवाल पर ग्राम प्रधान ने बताया की 2 माह पूर्व गौशाला में 142 गाय थी लेकिन मौजूदा समय गौशाला में 120 ही गाय हैं। इस पर विहिप के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए गौशाला में लगे तीनों केयर टेकर को हटाने की मांग किया। 120 गौवंशो की देखरेख के लिए तीन कर्मचारी रामचंद्र, मन्नी लाल व जगजुबही देवी लगे हैं। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर विहिप के जिला संगठन मंत्री विकास जी, विहिप गौ रक्षा प्रमुख रूपेंद्र शर्मा, बजरंग दल नगर अध्यक्ष करारी, करन सिंह, गणेश वर्मा व राम सरन मौजूद रहे !