बीजेपी का प्रबुद्ध वर्ग महिला मोर्चा सम्मेलन सपा,बसपा के सम्मेलनों से बिल्कुल अलग है-केसरी देवी पटेल

प्रयागराज।सरस्वती शिशु मंदिर राजरूपपुर में भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर महिला मोर्चा द्वारा महिला प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ।डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वन्दे मातरम् गीत के साथ महिला सम्मेलन प्रारंभ हुआ।फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बीजेपी का प्रबुद्ध वर्ग महिला मोर्चा सम्मेलन सपा,बसपा के सम्मेलनों से बिल्कुल अलग है। भाजपा के महिला प्रबुद्ध सम्मेलन में किसी जाति या धर्म को नहीं बल्कि समाज के महिला प्रबुद्ध वर्ग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक आदि पढ़े-लिखे लोगों को जोड़ने का काम भाजपा कर रही है। ऐसे लोग समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं ।विशिष्ट अतिथि नमामि गंगे अनामिका चौधरी ने कहा कि कांग्रेस 70 साल के शासन में लोगों के लिए शौचालय तक नहीं बना पाई। कांग्रेस तुलना के लायक नहीं है। भाजपा ने ऐतिहासिक फैसले लेने का काम किया। आज देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है।भाजपा नेत्री व प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण, युवाओं को रोजगार और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में गांव के गरीब से लेकर किसानों के हितों तक की चिंता भाजपा सरकार कर रही है। योगी मोदी सरकार ने जनहित की सैकड़ों योजनाओं पर काम किया है एवं निरंतर जन सामान्य की चिंता एवं उनके विकास एवं हित की योजनाएं बनाई जा रही हैं। आज योगी की सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित एवं भय मुक्त हैं। अपराधी भयाक्रांत हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण, युवाओं को रोजगार और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।उत्तर प्रदेश में गांव के गरीब से लेकर किसानों के हितों तक की चिंता भाजपा सरकार कर रही है। ऐसे में महिला कार्यकर्ता जनता को उनके हितों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए घर-घर पहुंचे।अधिवक्ता एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीप माला श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा गरीबों मजलूमों की बात तो हमेशा होती थी किंतु उनकी चिंता किसी ने नहीं किया। जब देश की बागडोर जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में मिला तो देश के लोगों और महिलाओं की मूलभूत समस्यायों को जड़ से खत्म करने का कार्य किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने 700 योजनाएं जनकल्याण के लिए शुरू की। बिना जाति धर्म के सभी योजनाएं सबके लिए लागू की। उन्होंने कहा की नोट बंदी देश हित में था। पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था, जाली नोट प्रचलन में थे,देश की अर्थव्यवस्था पर खतरा था।उन्होंने कहा कि कोविड काल में प्रधानमंत्री के कुशल प्रबंधन ने देश में लोगों की जान बचाने में कामयाब रहे।अपने देश के वैज्ञानिकों पर हमें गर्व होना चाहिए उन्होंने काम समय में कोविड़ का टीका बना दिया। देश के लोगो को मुफ्त टीका दिया वही दुनिया को भी टीका दिया।पहले किसी बीमारी का टीका बनने में कई वर्षो लग जाते थे।महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा रस्तोगी ने अध्यक्षीय संबोधन में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माेदी की सोच और काम से दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है,वहीं कांग्रेस इसकी छवि धूमिल करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का कल्याण करना मोदी का लक्ष्य है और इस दिशा में तेजी से अभूतपूर्व काम हुए हैं। केंद्रीय योजनाओं का लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है।उन्होंने सभी से आह्वान किया कि 2024 में तीसरी बार देश की बागडोर दुनिया के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी के हाथों में देने का कार्य करे।इस मौके पर डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता,शिक्षिका,समाज सेविका, सेवा भारती से सुषमा सिंह, नर्से आदि बहनों के साथ संयोजिका वंदना शर्मा,काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ल,रीता पासवान, जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी, रंजना मिश्रा, सुधा जोशी भी रही।संचालन आभा मधुर ने किया।