हजारों साल पुरानी छड़ी ‎मिली, जादू-टोने से कनेक्शन का शक

हजारों साल पुरानी छड़ी ‎मिली, जादू-टोने से कनेक्शन का शक

लंदन । पुरातत्वविदों को फिनलैंड में हजारों साल पुरानी एक छडी ‎मिली है ‎जिसपर की गई नक्काशी को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है ‎कि इस छडी का कनेक्शन जादू टोने से हो सकता है। आधे मीटर से थोड़ी बड़ी छड़ी पर सांप बना है। इसे फिनलैंड के दक्षिणपश्चिम इलाके में एक वेटलैंड साइट से खोजा गया जहां 4000 से 2000 ईसापूर्व में आबादी रहती थी। इस काल का लकड़ी का कोई सामान उत्तरी यूरोप में इस तरह का नहीं पाया गया है। पुरातत्वविदों का कहना है कि यह 4,400 हजार साल पुरानी है और नवपाषाणकाल की हो सकती है। इस पर स्टडी करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू के डॉ. सातू कोइविस्टो ने कहा है कि बारीक नक्काशी से सजी इस सांप जैसी छड़ी में इतिहास की झलक दिखती है। उनका कहना है कि उन्होंने कई खोजें की हैं लेकिन इससे देखकर वह हैरान रह गए। इस दौरान की चट्टानी कलाकारियों में सांप के आकार के ऑब्जेक्ट इंसानों के हाथ में दिखाए गए हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह किसी जादू-टोने जैसे काम के लिए इस्तेमाल की जाती होगी। पुरातत्वविदों के मुताबिक इस जगह पर सिर्फ सांप जैसे छड़ी के साथ तंत्र-मंत्र नहीं होता था बल्कि कई चीजें होती थीं। इससे उस काल के लोगों को समझा जा सकता है। हालांकि, यहां का पर्यावरण बदलने के कारण जगह को नुकसान हो रहा है। हालात बदलने से इतिहास के सबूतों पर भी बुरा असर भी पड़ा है। स्टडी में शामिल यूनिवर्सिटी ऑफ हेलसिंकी की रिसर्चर डॉ. ऐन्टी लहेल्मा के मुताबिक इस छड़ी से इतिहास में ऐसे रिवाजों की ओर इशारा जाता है जहां शामन (तांत्रिक) सांप का इस्तेमाल करते थे। जिस जगह पर यह छड़ी मिली है उसकी खोज 1950 में हुई थी लेकिन उसकी खुदाई पूरी तरह से नहीं की गई। 2019 के बाद से इसपर ध्यान दिया गया। यहां की कंडीशन्स ऐसी हैं कि लड़की की प्राचीन चीजें बची रह सकती हैं। नई खोज में लकड़ी के बर्तन, ढांचे और मछली पकड़ने के उपकरण शामिल हैं।