कौशांबी।जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहें। अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस उप निरीक्षक किशन कुमार बिन्द मय हमराह पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 1. मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद सईद 2.असरान पुत्र मकसूद निवासी अहमदपुर असरौली थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को कमासिन चौराहा के पास से 01 अदद वाहन महिन्द्रा पिकअप ( यू0पी0 70 जे0पी0 6708 ) से 04 राशि भैंस के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 210/23 धारा 11घ पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया।