उत्तर मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने  प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर किया जल वितरण

प्रयागराज | उत्तर मध्य रेलवे, स्काउट  एंड गाइड  प्रयागराज मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी  मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए शीतल जल वितरण अभियान का आयोजन किया गया है  | उत्तर मध्य रेलवे, स्काउट  एंड गाइड  प्रयागराज मंडल दिनांक 18 मई से 30 जून 2023 तक अपनी सेवा देगा l यह अभियान  जिला आयुक्त /स्काउट  एवं वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर/कोचिंग के दिशानिर्देश में चलाया जा रहा है | उल्लेखनीय है कि स्काउट गाइड द्वारा गर्मी की  छुट्टियों के शुरू होते ही रेलवे स्टेशन पर शीतल जल की सेवा शुरू की जाती है  | स्टेशन पर जिस किसी को पानी की जरूरत होती है हमारे स्काउट गाइड के जलसेवक दौड़कर यात्री तक पहुंचते हैं और निशुल्क शीतल जल पिलाकर यात्रियों की प्यास बुझाते हैं वहीं स्टेशन पर इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए यह एक बेहतर सुविधा होती है l इसके साथ ही स्काउट  एंड गाइड  द्वारा स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की गयी है जिसके माध्यम से रेल यात्रियों को विभिन्न प्रकार की सहायता पहुचाई जा रही है | इस अवसर पर मनोज कुमार यादव स्काउट मास्टर के साथ अभिषेक कुमार ,नीरज सिंह,धीरेन्द्र पटेल  ममता रानी श्रीवास्तव तथा अन्य सदस्यों ने जल वितरण में अपनी सेवाएं प्रदान की |