कर्मचारी संगठनों ने मनाई बीएन सिंह की पुण्यतिथि, दी श्रद्धाजंलि

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्व. बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर जिले में अलग-अलग संगठनों की ओर से श्रद्धाजंलि अर्पित  की गई। इस मौके पर उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। विकास भवन सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में स्व. बीएन सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में दो मिनट मौन रहकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्व. बीएन सिंह ने अंतिम समय तक कर्मचारी हितों को लेकर संघर्ष करते रहे। संचालन जिला मंत्री राजेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर राम करन गुप्त, कैलाश मणि त्रिपाठी, सुरेश कुमार पाण्डेय, कलीमुज्जफर, इंद्रजीत यादव, विजय मिश्र, सदानंद यादव, नागेंद्र राव, अवधेश यादव, दयानंद मणि त्रिपाठी आदि ने मौजूद रहे। अंत में सभी सेवानिवृत्त व वरिष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बाद में जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित हुआ। वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह और मंत्री शैलेंद्र गुप्त की अगुआई में भी स्व. बीएन सिंह की पुण्यतिथि विकास भवन सभागार में मनाई गई। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज केंद्र के समान राज्य कर्मचारियों को वेतन उसी मसीहा की देन है। उनसे प्रेरणा लेते हुए एक बार फिर कर्मचारियों के पुरानी पेंशन और आउट सोर्सिंग को समाप्त करने के विरोध में संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला मंत्री शैलेंद्र गुप्त, राजेश श्रीवास्तव, प्रेमसागर चौधरी, कमलेश यादव, आशुतोष यादव, अभिनव ओझा, विनोद त्रिपाठी, अख्तर हुसैन, जगनरायन, अश्विनी पाठक, चंद्र भूषण दुबे, पवन श्रीवास्तव, संजय आदि मौजूद रहे।