आश्रम में वृद्ध जनों ने समाज कल्याण अधिकारी के साथ सुनी कथा

गोपीगंज, भदोही। नगर के खड़हट्टी मोहाल स्थित वृद्धजन आश्रम में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया।मानव कल्याण सेवा समिति के देखरेख में संचालित आश्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी डा.ऐश्वर्य राजलक्ष्मी की मौजूदगी में भगवान सत्यनारायण की कथा संपन्न हुई।आश्रम में मौजूद वृद्धजनो के साथ लोगों ने श्रद्धा भाव से कथा सुना। डॉक्टर ऐश्वर्य राज लक्ष्मी ने कहा इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर रखे जाते हैं ताकि निराश्रित वृद्धजनों को एक परिवारिक माहौल मिल सके और उन्हें अपनो से बिछड़ने का एहसास न हो। धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से सौरभ श्रीवास्तव,कार्यक्रम के संचालक अशोक सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह,अंजू सिंह,प्रदोष पंडा, राजन पंडा,डॉक्टर संजू गुप्ता समेत वृद्धजन मौजूद रहे।