
नई दिल्ली। आज कारोबारी सप्ताह का आखिरी दिन है। इसके बाद शेयर बाजार तीन दिनों के लिए बंद रहने वाला है। दरअसल सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। 29 अप्रैल को शनिवार और 30 अप्रैल को रविवार के चलते शेयर बाजार इसके बाद 1 मई 2023 को सोमवार है। इस दिन भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। बाजार बंद रहेगा। दरअसल एक मई को देशभर में मजदूर दिवस मनाया जाएगा। वहीं इस दिन महाराष्ट्र दिवस भी है। इसी के चलते एक दिन का अवकाश रहेगा। इसी की वजह से शेयर बाजार भी बंद रहेगा। बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट में इसकी जानकारी दी गई है। बाजार में अगला कारोबार 2 मई को होगा। इधर शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले के शेयर लाभ में रहे थे। दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स और विप्रो के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए थे। हालांकि शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बाजार लाल रंग के निशान पर खुला है।