कजगांव को नरक से मुक्त कराया जायेगा:अरविन्द पटेल

कजगांव को नरक से मुक्त कराया जायेगा:अरविन्द पटेल

जौनपुर। जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद जौनपुर, नगर पंचायत कजगांव और नगर पंचायत गौराबादषाहपुर तथा नगर पंचायत जफराबाद के अध्यक्ष और सभासदों का नामांकन हो रहा है। प्रत्याषी अपने समर्थकों के साथ षान्तिपूर्वक आकर कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र जमा कर रहे है। अभी तक प्रमुख राजनैतिक दलों ने अपने प्रत्याषियों के नाम घोषित नहीं किये है इसलिए कयासों का दौर चल रहा है। रविवार और सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की होड़ लगेगी। इसी क्रम में षनिवार को कजगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये अरविन्द कुमार पटेल ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद श्री पटेल ने मीडिया से कहा कि कजंगाव विकास से कोसो दूर हैं। पूरे साल कस्बा में गन्दा पानी और कीचड़ का सम्राज्य रहता है आवागमन में लोगों को भारी परेषानी का सामना करना पड़ता है अब तक यहां के जनप्रतिनिधि इस समस्या से अवगत होते हुए भी इसका निराकरण नहीं करा सके। यदि क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिला तो कजंगाव को नारकीय जीवन से मुक्त दिलाने के लिए जी जान लगा दूंगा। इस दौरान जंग बहादुर पटेल,सुभाष चंद,उमाशंकर,मनोज पटेल, आकाश पटेल,विशाल पटेल, विकास पटेल, विक्की, छोटेलाल, रामचंद्र,भैया लाल,सेवालाल, श्याम नारायण पटेल,मुन्नालाल,लालमन,विनोद गौड़,वीरू गौड़,राजेश शर्मा,जीते पटेल,राजेंद्र पटेल,अरुण गौड़,त्रिलोकी नाथ,भोथू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।