समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं पत्रकार, उमेश 

नौतनवा महराजगंज। पत्रकार समाज में केवल सूचना पहुंचाने तक सीमित न रहे, अपितु सही दिशा में सोचने के लिए भी प्रेरित करें। समाज के हित में क्या है, वह भी समाज को बताया जाना चाहिए। यह बात  पत्रकार उमेश तिवारी ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह में कही। कार्यक्रम  नौतनवा स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित था। उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकारिता का मूल सिद्धांत सकारात्मकता रहा है। समाज से बुराई का अंत हो, कटुता समाप्त हो और सर्वजन हिताय समाचार लिए जाएं, यही आदर्श पत्रकारिता का अंतिम उद्देश्य होना चाहिए। संवाद जब निरंतर होता है तो सम्मान भी होता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार यशोदा श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के नवनिर्माण के दौरान आने वाली अनेक चुनौतियों के प्रति भी पत्रकार समुदाय व पत्रकारिता में अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। आपातकाल में भी दमन की नीतियों के बावजूद अनेक पीड़ाओं को सहते हुए कलम की आवाज को झुकने नहीं दिया था। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र चौधरी ने किया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को माला पहनाकर, अंग वस्त्र एवं कलम देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात वहां उपस्थित सभी पत्रकारों को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश का परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर कैलाश नाथ पाठक, सतीश त्रिपाठी, रतन गुप्ता, हेमंत यादव, अरविंद त्रिपाठी, संजय कुमार, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, उमेश आसवानी , उमेश जायसवाल,उमेश मद्धेशिया, अजय जायसवाल, सतीश चंद्र यादव, प्रवीण जायसवाल, देवांशु जायसवाल, सुदेश त्रिपाठी, आकाश पांडे, श्रवण यादव, उमाकांत मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।