धूमधाम से मनाई 132वीं डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

सिद्धार्थ नगर।शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा मे शुक्रवार 14अप्रैल 132 वीं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया। मुख्यअतिथि अमरेश कुमार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया याद। इस मौके पर शशि कुमार, राकेश राज, मनमोहन, सिद्धार्थ कुमार, ज्योत्सना राय, सरोज श्रीवास्तव, मंजू गिरि ,पवन कुमार चौरसिया, राकेश नायक, आशा चौधरी, पतिराम व छात्र/छात्रों मौजूद रहे।इसी तरह इंडो नेपाल बार्डर पर स्थिति ग्राम पंचायत महला मे शुक्रवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार,आधुनिक राष्ट्र निर्माता,विश्व का ज्ञान दीप,सिंबल आफ नालेज,भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 132वां जयन्ती के पावन पर्व पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।महला उत्तर डीह से श्रद्धा सुमन अर्पित कर रैली का शुभारंभ किया गया।महला दक्षिण डीह,पकड़िहवा, अर्जुनपुर,साधूनगर, पड़रहवा, आदि गांव में रैली निकाला गया, इस मौके पर डा.राजेश कुमार, ग्राम प्रधान गंगाराम पासवान, डा.राम अचल,रामकुमार, कृष्णा प्रसाद, राम किशोर,अनिल, आकाश भारती, इंद्रेश चौरसिया। के साथ सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस चौकी खुनुवा प्रभारी महेन्द्र चौहान, कां जालंधर,कां जयप्रकाश कुशवाहा,कां अंगद सिंह मय फोर्स के साथ सैकड़ों ग्रामीणों महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ली।