
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ गांव में रविवार को धनुषयज्ञ लीला का मंचन हुआ। रामलीला का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चैबे व पुर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने सहअतिथियों के साथ श्रीरामदरबार की आरती एवं फीता काटकर किया। रामलीला में सीता स्वयंबर की झांकी सजाई गई। सीता के स्वयंबर में एक से बढ़कर एक राजा शामिल हुए, मगर भगवान शिव के धनुष को नहीं उठा पाए। अंत में राजा जनक के अनुचित वाणी कहने पर लक्ष्मण क्रोशित हो गए। इसके बाद विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर राजा जनक की शंका को दूर किया। शिव धनुष टूटते ही माता जानकी ने भगवान श्रीराम को जयमाला पहनाई। इस दौरान जयश्रीराम के नारों से पंडाल गूंज उठा। मंच व्यास की भूमिका रमेश मिश्रा ने निभाई। इस मौके पर सुरेश शुक्ला संतोष शुक्ला विकास मिश्रा कलपेश्वर तिवारी, उमेश मिश्रा, शशिकांत, मुकेश, हरिओम, अनूप तिवारी, विजय मिश्र, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।