कौशाम्बी।भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विवेक सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ बुधवार को राष्ट्रपति के संबोधन में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग किया कि इस देश की ब्यूरोक्रेट्स का आम जनमानस के प्रति जो रवैया है वह चिंतनीय है। उन्होंने शांतिपूर्वक दिये गये ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग किया कि कानपुर देहात जनपद के महोली गांव में जो अभी हाल ही में एक मां बेटी की जलकर मौत हो गई है उसमें प्रशासन की लापरवाही साफ उजागर होती है उन्होंने राष्ट्रपति महोदया से मांग किया है कि भारत देश में अधिकारियों का आम जनता के प्रति व्यवहार ऐसा होता जा रहा है जैसे कि ब्रिटिश राज में देश के नागरिकों के प्रति अंग्रेजों का था। यह खुद को जमीदार/भगवान समझने लगे हैं। उन्होंने महामहिम से अनुरोध किया है इनके ऐसे व्यवहार पर चिंता करते हुए इनका कुछ उपचार करें जिससे भविष्य में पुनः ऐसी घटना ना हो सके।