करारी कौशाम्बी । एआरटीओ व स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की भोर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मोरंग से लदे नौ ओवर लोड ट्रक पकड़ कर सीज कर दिया। प्रशाशन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।इस यमुना नदी से रात दिन बालू की निकासी हो रही है। विशेषकर सारी रात वाहनों में ओवरलोड मोरंग ढोया जा रहा है। शुक्रवार की भोर एआरटीओ ताकेश्वर मल्ल व एसओ सीबी मौर्य ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान बालू से लदे नौ ओवर लोड ट्रक को पकड़ कर सीज कर दिया। एआरटीओ की इस कार्रवाई से अन्य वाहन बालू ढोने वाले चालकों में हड़कंप मचा रहा।