मांकडिंग को सही मानते हैं अर्जुन तेंदुलकर

मुम्बई। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने खेल में मांकडिंग का समर्थन किया है। अर्जुन ने कहा कि मैं इसे खेल भावना के विपरीत नहीं मानता। अर्जुन ने कहा मैं उन लोगों से सहमत नहीं हूं जो इसे खेल भावना के विपरीत बताते हैं। मैं पूरी तरह से मांकडिंग के पक्ष में हूं। यह कानून में है। अर्जुन ने कहा हालांकि मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसा नहीं करूंगा क्योंकि मैं अपने रन अप में गिल्लियों को रोक और हटा नहीं सकता। यह बहुत अधिक प्रयास है और मैं इसमें अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करूंगा पर अगर कोई ऐसा करता है तो मैं इसके पक्ष में हूं। वर्तमान में अर्जुन रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ खेल रहे हैं जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। मांकडिंग को लेकर अब तक आम राय नहीं बन पायी है और अधिकांश खिलाड़ी इसके विरोध में हैं। हाल ही में श्रीलंक के खिलाफ गुवाहाटी में पहले मैच के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को रन आउट करने का प्रयास किया था पर कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें अपील वापस लेने को कह दिया।