उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के अधिकृत प्रत्याशी रामकृष्ण शर्मा का जनसंपर्क जोरो पर

प्रयागराज। इलाहाबाद- झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के अधिकृत शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी रामकृष्ण शर्मा का जोरदार प्रचार- प्रसार प्रदेश संयोजक राज नारायण के नेतृत्व मे राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा, लाला रामलाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज सिरसा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिरसा, धर सिंह यादव महाविद्यालय गोसौरा कला मेजा, एसएसडी पब्लिक इंटर कॉलेज रामनगर, शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज रामनगर , सर्वोदय इंटर कॉलेज भीरपुर केदारनाथ जयसवाल इंटर कॉलेज नैनी, के विद्यालयों में किया गया। चुनाव प्रचार में लालमन द्रविड़, अमृत लाल, अमित कुमार, दीपक राम, आशुतोष कुमार, अरविंद कुमार निराला, हीरालाल, राजेश कुमार यादव आदि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरा सहयोग किए।