
बहराइच। विकास खंड कैसरगंज के सभागार में शांति ओम शांति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन तथा खंड विकास अधिकारी कैसरगंज अजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि परमात्मा शिव हम सभी आत्माओं को अपनी शक्ति से पावन बनाकर पावन दुनिया में स्वर्ग हमें उपहार देते हैं। वह इस धरती पर स्वर्ग बना लेते हैं फिर हम यहां पर देवी-देवताओं के रूप में निवास करते हैं। इसलिए भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है और आत्मा परमात्मा की संतान होती है। आत्मा का सर्व धर्म शांति सुख प्रेम आनंद और पवित्रता है। आत्मा को हम इन आंखों से नहीं देख सकते हैं। आत्मा को हम महसूस और अनुभव कर सकते है। वही खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शरीर प्रकृति की देन है इसलिए हमें प्रकृत को अपने रीति-रिवाजों के अनुसार लौटा देते हैं। आत्मा और शरीर दोनों इस संसार में साथ साथ चलते हैं तभी यह संसार हमें सजीव लगता है। इस मौके पर शांति ओम शांति के अनुयायियों और कार्यकर्ता मौजूद रहे।