
रूपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 145 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को भारत-नेपाल सीमा से धर दबोचा। पकड़ी गई स्मैक की अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रूपये आंकी गई है। प्रभारी निरीक्षक आदर्श थाना रुपईडीहा श्रीधर पाठक के नेतृत्व में उप निरीक्षक ब्रम्हा गोड द्वारा गुरूवार को उ.नि.शिवम कुमार त्रिपाठी मय पुलिस बल व एसएसबी बल के संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र देखभाल व तस्करी की रोकथाम के लिए रात्रि गस्त कर रहे थे। तभी रात्रि में जुनेद उर्फ मंजन पुत्र गुंजन निवासी घसियारन मोहल्ला आदर्श थाना रुपईडीहा भारत नेपाल बार्डर सीमा स्तम्भ संख्या 651/4 से जमुनहा होते हुए आता दिखाई दिया। जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से 145 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पकड़े गए तस्कर के विरूद्ध थाना रूपईडीहा पर मुअस. 487/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय सदर रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक शिवम कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र मोदनवाल, कांस्टेबल सूर्यकांत पांडे, कांस्टेबल राहुल सिंह, एसएसबी निरीक्षक धांग कुमांग बाइते, एसआई अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष कुमार, कांस्टेबल राजकुमार भारतीय, कांस्टेबल संतोष सरोज जी समवाय 42 वाहिनी शामिल रहे।