
कैसरगंज, बहराइच। थाना दिवस कैसरगंज में उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने आए हुए सभी फरियादियों की समस्या सुनी। एसडीएम व सीओ ने समस्यायें सुनकर तत्काल निस्तारण के संबंधित लेखपाल व पुलिस को आदेशित किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को किसी तरीके से डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस उनके साथ हर पल हमेशा मौजूद है। किसी भी समस्या के लिए तत्काल 112 पर सूचित करें। पुलिस पूरी सहायता करने के लिए मुस्तैद है। उप जिलाधिकारी कैसरगंज ने राजस्व संबंधी मामले को कड़ाई के साथ निस्तारण का लेखपाल, कानूनगो को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी राजस्व संबंधी मामले लम्बित नहीं रहना चाहिए। पुराने से पुराने जो भी मामले हैं उनको तत्काल प्रभाव से निस्तारित किया जाए।