वेदात मराठे वीर दौड़ सात में नजर आएंगे अक्षय

आगामी मराठी फिल्म वेदात मराठे वीर दौड़ सात में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार नजर आएंगे। फिल्म से अक्षय कुमार का फस्र्ट लुक रीलीज होने के बाद खूब ट्रोल हो रहा है। जिस सीन में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। उस फ्रेम में एक झूमर भी दिखाता है। जिसमें बल्ब लगे हैं। ट्रोलिंग के पीछे का कारण यही है। क्योंकि बल्ब का आविष्कार छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्यकाल के काफी बाद हुआ था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा उस सीन को रोशन करते हुए सिनेमैटोग्राफर सोच भी क्या रहा था। एक अन्य ने लिखा फोकस खींचने वाले ने उसे लाइट ईयर्स से मिस कर दिया। वे एक पीरियड फिल्म बना रहे हैं और उन्होंने टाइमलाइन के साथ खिलवाड़ किया है। कुछ शोध अच्छा होगा।