एसएमसी गठन में नन्दकिशोर अध्यक्ष, रेखा सिंह उपाध्यक्ष मनोनित

एसएमसी गठन में नन्दकिशोर अध्यक्ष, रेखा सिंह उपाध्यक्ष मनोनित

सोनभद्र। इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल राबर्ट्सगंज ‘द्वितीय’ में बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति ‘एसएमसी’ का गठन प्रधानाध्यापिका सुषमा सिंह की देखरेख में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में साफ-सफाई, बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति, बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने हेतु प्रेरित करने समेत अन्य कई कार्य किये जाते हैं। समिति में सर्वसम्मति से नन्दकिशोर को अध्यक्ष, रेखा सिंह को उपाध्यक्ष, इमामुद्दीन, रिया, समसुनिशा, सलमा बेगम, ज्योति, रीना, संजू, आरती एवं पिंकी आदि को सदस्य निर्वाचित किया गया। निर्वाचित एसएमसी पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों से आपसी समन्वय स्थापित कर विद्यालय का सर्वांगिण विकास के साथ बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस मौके पर अर्जना तिवारी, खुशबरी खातून, आनंदिता सिंह, वैशाली श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह शिक्षकों समेत तमाम अभिभावकगण मौजूद रहे।