अभियान चलाकर एक लाख सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। आहवान किया गया कि नये वर्ष में सदस्यता अभियान चलाकर एक लाख सदस्य बनाये जायें। आपसी मनमुटाव को दूर कर लें। एकता का परिचय दें। बैठक में निकाय चुनाव पर सक्रिय योगदान निभाने के लिए भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि वार्डों में संगठन के पदाधिकारियों को लड़ावाया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता रामकृपाल मिश्र उज्जवल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने हिस्सा लिया। मुख्य विशिष्ट अतिथि के तौर पर युवा किसान नेता अंकित सिंह चैहान रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की ताकत संगठन के सदस्यों व पदाधिकारियों से होती है। पदाधिकारी अपने-अपने इलाके में आपसी सहमति से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य करें। नये वर्ष के जनवरी व फरवरी माह में अभियान चलाकर एक लाख सदस्य बनाये जायें। प्रदेश महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक व जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि जिला कमेटी हर व्यापारी की पूरी सहायता करेगी। संगठन में अच्छे व मेहनत करने वाले सदस्यों को संगठन ने प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डा. हरिदत्त, मुनीनंद्र निरंजन, अजय सिंह, विष्णु, गुड्डू, इमरान खां, विवेक मिश्रा, रोहन श्रीवास्तव, हेमंत कुमार, रिंकू गुप्ता, प्रीति श्रीवास्तव, हेमंत कुमार, रिंकू गुप्ता, शिवभोला सिंह, रामपाल आदि ने विचार रखे। इस मौके पर घनश्याम, हंसराज सिंह, सुशील मिश्रा, मनीषा गुप्ता, अभिषेक, अशोक, अनिल सिंह गौतम, राधेश्याम, मान सिंह लोधी, मंजू शुक्ला, माधुरी साहू, रोहित, विनोद, तरूण पुरवार, संजय जौहरी, सीमा सिंह, सीता सिंह भी मौजूद रहीं।