भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला: सपा

भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला: सपा

जौनपुर । सपा के देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा के तीसरे दिन धर्मापुर बाजार से जगह जगह लोगों ने पद यात्रियों का स्वागत करते हुए सदर विधानसभा में प्रवेश करने पर सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा भाजपा षड्यंत्रकारी और भ्रष्टाचारी है। भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला है। जनता भाजपा से खुश नहीं है। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और दुःखी है। समाज में नफरत फैलाई जा रही है। पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा समाजवादी सरकार में हुए तमाम विकासकार्यों और योजनाओं पर रोक लगा दी, कुछ कार्यों के नाम बदल दिये गये तो कुछ विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया गया है। आज उत्तर प्रदेश विकासकार्यों में पूरी तरह से पिछड़ गया है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान की घोर उपेक्षा है। भाजपा सरकार में गरीब की कमर टूट गई है। महिलाएं अपमानित हो रही है। नौजवान बेकारी से परेशान है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है आशुतोष तिवारी, अभिषेक इंजीनियर अवधेश यादव, तौफीक, रमाशंकर, निजामुद्दीन,गुड्डू, अवनीश यादव सोनकर,कौशल यादव, आदि लोग उपस्थित रहे ।