पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों द्वारा चीफ जस्टिस के एन सिंह के निधन पर नगर निगम में शोक जताया गया

प्रयागराज। 09-9-2022 को 4 बजे  नगर निगम पार्षद कक्ष में सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद जन कल्याण संस्था प्रयागराज के तत्वावधान में पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों ने इलाहाबाद के गौरव के प्रतीक सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे माननीय के एन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, जिसमें पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह, वरिष्ठ पार्षद कमलेश ‌सिंह‌ अशोक सिंह ने कहा चीफ जस्टिस के एन सिंह का न्याय के क्षेत्र में लम्बे समय तक  नीचे अधिवक्ता से लेकर क़मानुसार विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए न्याय के क्षेत्र में सर्वोच्च पद पर आसीन हुए थे और न्याय के क्षेत्र में मृतक न्यायमूर्ति जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है और उनका संघर्ष मय जीवन प्रेरणा दायक है। मृतक चीफ जस्टिस का अन्तिम संस्कार उनके पुत्र माननीय न्यायमूर्ति डी के सिंह द्वारा नगरनिगम के शंकरघाट शवदाह गृह में किये जाने के कार्य ‌को पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों ने प़गतिशील बताया और सराहना की है।शोक सभा में मुख्य रूप पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह वरिष्ठ पार्षद कमलेश ‌सिंह‌ अशोक सिंह , अतहर रजा लाडले‌ , मोहम्मद आजम , मोहम्मद मुईन, चंद्र प्रकाश गंगा,दिनेश कुमार गुप्ता छेदी, रंजन कुमार, अमित सिंह, सुशील कुमार   दिनेश कुमार , राघवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।