प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

प्रयागराज | रेल प्रशासन अपने सम्मानित रेल यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहा है| रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ साथ बिना टिकट/अनियमित टिकट पर रेल यात्रा करने वालों, स्टेशन परिसर व ट्रेन में गन्दगी फैलाने वालों, बिना बुक सामान ले जाने वालों के विरुद्ध नियमित अभियान भी चलाया जाता है|   इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रा को रोकने के लिए स्टेशनों पर अभेद टिकट चेकिंग प्रणाली (FORTRESS CHECK) का प्रयोग कर दिनांक 22.08.2022 को प्रयागराज जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया| इस अभियान के दौरान  कुल 610 केस पकडे गए, जिनसे  465040/- रू. जुर्माने के रूप में  वसूल किया गया | उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मण्डल के वाणिज्य विभाग द्वारा प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह के  नेतृत्व  में फोरट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया |इस दौरान एक दिन में अवैध तरीके से रेल से सफर करने के 610 मामले पकड़े गए, जिनसे  465040/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया | जिसमें बिना टिकट यात्रा करने के 487 मामले पकड़े गए, जिनसे  404880/- रूपये  जुर्माना लिया गया | वही रेल परिसर और ट्रेन के अन्दर गन्दगी फ़ैलाने वाले तीन लोंगो पर भी कार्यवाही की गयी | इसके अलावा 120 लोंगो अनियमित रूप से रेल यात्रा करते पकड़ा गया जिनसे  59860/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया | इस प्रकार एक दिन में  कुल  610 मामलों में 465040/- .रुपये  रेल राजस्व की आय प्राप्त हुई | इस टिकट चेकिंग अभियान में कुल 10 रेल गाड़ियों में जाँच की गई | इस अभियान में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक /प्रयागराज,के साथ चेकिंग स्टाफ के 28 TTE मौजूद रहे |