एथलीट अरोकिया को विश्व चैंपियनशिप में जगह मिलने की संभावना नहीं

एथलीट अरोकिया को विश्व चैंपियनशिप में जगह मिलने की संभावना नहीं

नई दिल्ली। एथलीट अरोकिया राजीव को यूजीन में 15 से 24 जुलाई तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भारत की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में जगह मिलने की संभावना कम हो गयी है। इसका कारण यह है कि अरोकिया ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से कहा है कि वह विश्व चैंपियनशिप के लिए फिर से ट्रायल नहीं दे सकते हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि राजीव की तबीयत ठीक नहीं है और वह फिर से ट्रायल के लिए तैयार नहीं हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अरोकिया ने एएफआई से कहा है कि वह आठ जुलाई को एनआईएस पटियाला में होने वाले दूसरे ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। एएफआई ने विश्व चैंपियनशिप के लिए बुलाए गए ट्रायल्स में 400 मीटर धाविका ऐश्वर्या मिश्रा, लंबी कूद खिलाड़ी जेसविन एल्ड्रिन और आरोकिया ट्रायल में पिछले ट्राल में खराब प्रदर्शन’ करने के बाद दोबारा ट्रायल देने को कहा था।