धानापुर। थाना क्षेत्र के धानापुर बाजार में हिरामन साव ने रात करीब 2 बजे अपने आप को फाँसी लगाकर खुदखुशी कर लिए। घटना की जानकारी परिजनों तब हुई जब रात में लाइट जाने के बाद इनवर्टर चालू करने गए। मृतक का शव लटकता देख परिजन शोर मचाने लगे तभी आस पास के लोग जागकर देखा और तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आसपास के लोगो का कहना है कि मृतक कुछ दिन से काफी चिंतित था और उसके ऊपर कर्जा था। इस लिए उसने ये रास्ता अपनाया और खुद को मौत के हवाले कर दिया।