यूक्रेन युद्ध के दुष्प्रभाव विषय पर रोटरी इलाहाबाद की संगोष्ठी सम्पन्न

 प्रयागराज | रोटरी इलाहाबाद द्वारा दिनांक 15 मई को सिविल लाइंस के गोल्डेन एप्पल होटल में यूक्रेन युद्ध के विश्व विशेष कर भारत मे पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर डॉ वी के राय ने यूक्रेन युद्ध को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे न केवल निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं बल्कि पूरे विश्व की इकोनॉमी तहस नहस हो गयी है।भारत भी इस त्रासदी से बच नहीं पाया है।ऐसे में संयुक्त राष्ट्र संघ को इस युद्ध को रोकने की पहल करनी चाहिए क्योंकि यह लड़ाई कभी भी विश्व युद्ध का रूप ले सकती है।इस संगोष्ठी की अध्यक्षता गौरेश आहूजा ने तथा संयोजन अमिताभ गर्ग ने किया।रोटरी सचिव रोहित मेहरोत्रा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।आभार सार्जेंट डॉ अशोक कुमार शुक्ल ने व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, अजय अग्रवाल, सरदार हरजेंद्र सिंह,अनूप अग्रवाल,वंदना सिंह,अभिषेक अग्रवाल व गीता चतुर्वेदी उपस्थित रहीं।