किसी भी विद्यार्थी को डिग्री के लिये विश्वविद्यालय के चक्कर न लगाना पड़े:आनंदीबेन

किसी भी विद्यार्थी को डिग्री के लिये विश्वविद्यालय के चक्कर न लगाना पड़े:आनंदीबेन

लखनऊ|उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी को अपनी डिग्री प्राप्त करने के लिये विश्वविद्यालय के चक्कर न लगाना पड़े उनकी डिग्रियां समयबद्ध उनके पते पर तत्काल प्रेषित कर दी जाये।ये निर्देश पटेल ने आज राजभवन से ऑनलाइन लखनऊ विश्वविद्यालय तथा भातखण्डे विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपतियों को समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह के बाद समस्त डिग्री भेजी जानी चाहिए। ये कार्य सम्बद्ध महाविद्यालय भी समयबद्ध तरीके से करें।