अपराधियों को सलाखों के पीछे डालना होगी प्राथमिकता- राजेश सिंह

अपराधियों को सलाखों के पीछे डालना होगी प्राथमिकता- राजेश सिंह

करमा (सोनभद्र) करमा थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के गैर जनपद तबादला होने के बाद नए थाना प्रभारी का दायित्व राजेश सिंह ने शुक्रवार ग्रहण किया। इसके पूर्व सुकृत चैकी इंचार्ज व जनपद के चुनाव सेल में कार्य कर चुके राजेश सिंह नए थाना प्रभारी ने रविवार को पत्रकारों के साथ बैठक कर क्षेत्र के समस्याओं से रूबरू होते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से अपराध एवम् अपराधियों पर पूर्ण नियंत्रण रखा जायेगा। मेरी कोशिश होगी कि बेगुनाहो और गरीबो को किसी तरह से सताया और बेवजह परेशान न किया जाय तथा जो गुनहगार है उन्हे सलाखो के पीछे डाला जाय। उन्होंने कहा आप सभी से भी इसी सहयोग की अपेक्षा है। श्री सिंह ने कहा कि कोई भी अपराधी बक्सा नही जायेगा,तथा बेगुनाह लोगों को परेशान नही किया जाएगा।इस मौके पर क्षेत्रीय पत्रकार उपस्थित रहे।