भाजपा की नीतियों से कारोबारी हुये बर्बाद

लखनऊ| समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते करोड़ों व्यापारी बरबाद हो गये हैं। नोटबंदी जीएसटी से परेशान व्यापारियों की हालत लॉकडाउन ने बुरी तरह बर्बाद की है।
यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि संवेदनहीन भाजपा सरकार में व्यापारी घर के गहने जेवर गिरवी रखने को मजबूर हो गए है। उस पर तमाम पाबंदियां लगाकर उसे अपमानित-लांछित भी किया जा रहा है।