गहलोत ने महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर किया नमन

गहलोत ने महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर किया नमन

जयपुर|राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशीए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित कई नेताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर आज उन्हें नमन किया।इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि मेवाड़ के सपूत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयन्ती पर उन्हें शत-शत नमन।त्याग तपस्या स्वतंत्रता के पुजारी प्रताप का जीवन वीरता शौर्य और संघर्ष का प्रतीक है।