खाद, बीज न मिला तो आंदोलन करेंगें कांग्रेसी

चित्रकूट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राज्यपाल संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है। कहां कि किसान डीएपी, खाद, बीज के लिए लाइन में खड़ा होकर परेशान है। समय से खाद बीज नहीं मिल रहा। अभी हाल ही में ललितपुर में खाद के लिए लाइन में खड़े किसान की मौत हो गई जो बहुत ही खेदजनक है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है की किसानों को खाद बीज समय से उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा आंदोलन को विवश होगे। जिला उपाध्यक्ष प्रशासन रंजना पांडेय ने प्रदेश सरकार को चेताया कि अगर किसान परेशान हुआ तो किसानों के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। किसान देश का अन्नदाता है। पहले से ही महंगाई की मार आम जनता पर भारी पड़ रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। अच्छे दिनों की बात करने वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस नीरू गुप्ता एड ने कहा कि दिवाली में महंगाई के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का हित सर्वोच्च है। उन्हांेंने जनपदवासिय को दीवाली की शुभकामनाएं दी है। जिला सचिव विजयमणि त्रिपाठी ने शासन से मांग की है कि किसानों को जल्द से जल्द खाद और बीज उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर अनिल गुप्ता, महेंद्र सिंह, विनय कुमार, कौशल्या देवी, सुमित्रा देवी, विकास दुबे, विवेक सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।