संगीत प्रेमियों के लिए शास्त्रीय संगीत का मधुर खजाना

लखनऊ । दिल्ली शास्त्रीय संगीत प्रेमियों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन के श्डीडी भारतीश् चैनल पर नए शो श्माई फेवरेट रागाश् का प्रसारण किया जा रहा है। इस शो में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से जुड़े लोकप्रिय कलाकार जैसे उस्ताद अमजद अली खान, पंडित राजन और साजन मिश्रा, पंडित विश्व मोहन भट, उस्ताद शाहिद परवेज और अन्य दिग्गज शामिल हैं।हिंदुस्तानी संगीत रागों की प्रणाली पर पूरी तरह से आधारित है, जिसे 10 थाट में वर्गीकृत किया गया है। शो के प्रत्येक उस्ताद अपने पसंदीदा राग के माध्यम से एक थाट का चयन करते हैं। शो के निर्माता, श्राबनी दासगुप्ता, और सह-निर्माता करम वारिस ने इसे विस्तार से समझाया। उनका कहना था कि शो का प्रमुख मकसद इसे कुछ इस तरह का बनाना था जो अनुभवी श्रोताओं के साथ-साथ पहली बार शास्त्रीय संगीत सुनने वालों के लिए भी आनंददायक हो।
इस शो में कथक प्रतिपादक, और पंडित बिरजू महाराज की पोती, शिंजिनी कुलकर्णी, युवाओं से जुड़ने के उद्देश्य से इसकी मेजबानी कर रही हैं। शिंजिनी कहती हैं, यह शो शास्त्रीय संगीत को समझने में आसान प्रारूप प्रस्तुत करता है। मुझे विशेष रूप से संगीत से जुड़े उस्तादों के साथ बातचीत करना और उनके निजी पक्ष को कैमरे पर लाना काफी पसंद है, जो वास्तव में नई पीढ़ी को भी अब पसंद आ रहा है।इस शो में पंडित राजन मिश्रा जी, पंडित देबू चैधरी और प्रतीक चैधरी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने भाग लिया था, जिन्हें देश ने कोरोना की दूसरी लहर में खो दिया, इस शो की श्रृंखला ने संगीत प्रेमियों के लिए एक खजाना बना दिया है।यह शो डीडी भारती पर प्रसारित किया जा रहा है, इसे जल्द ही वैश्विक दर्शकों के लिए दूरदर्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी जल्द उपलब्ध कराया जायेगा। इस पर मौजूदा समय में तेजी से काम चल रहा है।