
चित्रकूट। अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष केपी गुप्ता ने प्रदेश कोर कमेटी घोषित की है। जिसमें विष्णु गुप्ता को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पर समाज के लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत कर खुशी जताई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निवर्हन करते हुए संगठन मजबूती पर फोकस करेंगें। कहा कि समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर गोलू गुपता, रामू गुप्ता, राहुल गुप्ता, रवि गुप्ता, बिमला गुप्ता, कुबेर गुप्ता, रोहित गुप्ता, राकेश, अमित, जितेन्द्र, अमरकांत, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।