40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का स्वागत

चित्रकूट। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा का महिलाओं ने स्वागत किया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय के साथ आधा दर्जन महिलाओं ने जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उपाध्यक्ष श्रीमती पांडेय ने कहा कि महिलाएं मिलकर 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगी। इस मौके पर नीरू गुप्ता एड, रेखा देवी, मंजू देवी, गिरजा देवी, राकेश वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रवण कुमार निषाद, जगजाहिर पटेल, शुभम गर्ग, विकास द्विवेदी, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।