कौशाम्बी। बीजेपी जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में एक संगठनात्मक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा प्रभारी मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष एवं विस्तारक की बैठक संपन्न हुई इस बैठक के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र से विस्तारक प्रमुख नागेश्वर एवं साथ में उपस्थित काशी क्षेत्र के अमरनाथ की गरिमामय उपस्थिति कायम रही साथ में इस बैठक का कुशल संचालन करते हुए जिला महामंत्री संजय जयसवाल एव विधानसभा प्रभारी लालूलाल और शिवदत्त पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे नागेश्वर ने समस्त मंडल प्रभारी सहित सभी फोरम को उचित दिशा निर्देश संगठन के द्वारा जो प्राप्त था उससे अवगत कराया और कहा आप सब के कंधों पर बहुत बड़ी जवाबदारी है जिसका मूल्यांकन आप सभी को करना है निश्चित ही आने वाला समय बहुत ही संघर्षशील है लेकिन संगठन को और हम सभी को आप पर भरोसा है आप सभी लोग इसका पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे इसी क्रम में काशी क्षेत्र से विस्तारक प्रमुख नागेश्वर ने महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डाला और सभी मंडल प्रभारी सहित फोरम को उर्जा प्रदान कि साथ में उपस्थित जिला अध्यक्ष अनिता त्रिपाठी मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए कहा निश्चित ही मुख्य अतिथि मैं आपको आश्वस्त करती हूं जो भी पदाधिकारी हमारे समक्ष प्रस्तुत हुए हैं या इस फोरम में है हमें सभी पर गर्व है और आपको आस्वस्थ करती हूं जो संगठन का दिशा निर्देश होगा वह निश्चित ही पूरा किया जाएगा और हर तरह से सभी संगठन काम कर रहे है शक्ति केंद्र से लेकर पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष तक सभी लगातार मेहनत कर रहे हैं और मुझे अपने सभी संगठन पदाधिकारियों पर पूर्ण रूप से भरोसा है-इसी क्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा रमेश पासी पुष्पा जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी बच्चा भाई धर्मराज मौर्य अजय पांडे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकू मौर्या इत्यादि प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।