
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के द्वारा आज 12 अक्टूबर 2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान एक दिव्यांग पुरूष के आने पर पुलिस द्वारा व्हील चेयर का प्रबन्ध किया गया। इसके बाद उन्हें उस पर बैठाकर कार्यालय में एसपी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उन दिव्यांग पुरूष के प्रार्थना पत्र व अन्य सभी प्रार्थना पत्रों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस प्रकार के पुलिसिया व्यवहार से पीड़ित व्यक्तियों में पुलिस के प्रति एक सकारात्मक सोच पैदा हो रही है। यदि थाने में कार्यरत दरोगा व सिपाही भी आमजनता के प्रति यही रवैया अपनाये तो एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना की जा सकती है।