बच्चों ने पेंटिग के जरिए दिया विश्व को शांति का संदेश’

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत, विश्व शांति का संदेश देने हेतु पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन आर एन टैगोर इन्टर कालेज मे हुआ। स्कूली बच्चों ने कोरे कागज पर रंग उकेरते हुए बहुत ही दिशा सूचक, प्रेरणादायी चित्र उकेरते हुए शांति का संदेश दिया।ख्य अतिथि अनुपम शुक्ला मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में 210 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आर्ची कुमारी प्रथम, सान्या मौर्या द्वितीय व प्राची साहू तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सीडीओ ने बताया किस प्रकार से शांति की स्थापना हो। उन्होंने कहा कि बच्चों के अन्दर शांति का बीज बोने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता बहुत लाभकारी है। निःसंदेह ये वर्तमान के साथ साथ भविष्य में भी शांति का संदेश देते रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से परिसर में छायादार पौधारोपण किया गया। संजय केडिया, हेमा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य शीला सिंह, ज्योति कपूर, कविता वर्मा, पूजा त्रिपाठी, शर्मिला सिन्हा, संगीता गुप्ता, प्रीति गुप्ता, राम कुमार साहू, संदीप गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, अरुण त्रिपाठी, अशोक मौर्य, मो0 मुस्तफा, आदि उपस्थित रहे।