ई-ऑफिस में ज्यादा से ज्यादा काम करें हिंदी में:चंद्रा

प्रयागराज।प्रत्येक तिमाही की समाप्ति पर आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक आज दिनांक ३०/०९/२०२१ को मोहित चंद्रा, मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक के अतिरिक्त अतुल गुप्ता/अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा),अमित मिश्रा/अपर मंडल रेल प्रबंधक(परि.) और अजित सिंह/अपर मंडल रेल प्रबंधक(सामान्य) एवं मंडल के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थें।बैठक में मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों से ई-ऑफिस में ज्यादा से ज्यादा से काम हिंदी में करने के लिए अनुरोध किया एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी को हिंदी मे टेंप्लेट बनवाकर हिंदी के प्रयोग में गतिशीलता लाने के लिए निर्देश दिए।बैठक का संचालन शेषनाथ पुष्कर/राजभाषा अधिकारी, प्रयागराज ने किया। अपने संबोधन मे उन्होने कहा कि रेल चलाने के लिए तकनीकी ज्ञान आवश्यक है। पर बेहतर रेल चलाने के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ साहित्यिक ज्ञान भी जरूरी है। मैंने जीवन में यह महसूस किया है कि उस व्यक्ति से जिसके पास केवल तकनीकी ज्ञान है वह व्यक्ति बेहतर रेल चलाएगा जिसके पास तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ साहित्यिक ज्ञान भी है। उन्होने आगे कहा कि साहित्यिक ज्ञान से व्यक्ति के गुणों का विकास होता जैसे वह मृदुभाषी होता है, धैर्यवान होता है, सहनशील होता है, विनम्र होता है, संवेदनशील होता है, गंभीर होता हैं। तभी तो डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कहा था, ‘साहित्य समाज को सुंदर बनाता है’।अंत मे राजभाषा अधिकारी के आभार अभिव्यक्ति के साथ बैठक के समाप्ति हुई। इसके अलावा मंडल कार्यालय मे ‘स्वच्छ भारत अभियान में हमारी भूमिका’ पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कर्मचारियों ने खुशी और उत्साह से भाग लिया।