गुरु पूर्णिमा पर घर-घर हुई पूजा

कौशाम्बी।आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है भारत देश में आषाढ़ पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है इस दिन लोग घरों में कुल देवता की पूजा करते हैं कुछ लोग अब गुरु की पूजा करने लगे हैं सुबह से ही घर में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं और घर में बनाए गए पकवान कुल देवता को अर्पित कर देश समाज परिवार के कल्याण सुख समृद्धि शांति की कामना की जाती है कौशांबी जिले में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है और इस दिन लोग गंगा यमुना के पवित्र जल में स्नान कर पूजन अर्चन कर देश समाज परिवार के कल्याण सुख समृद्धि वैभव शांति की कामना करते हैं इस बार सोमवार के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व था सुबह से गंगा यमुना के विभिन्न घाटों में नदी के पवित्र जल में स्नान करने वाले भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।