राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने रुस पहुंचे सीरियाई राष्ट्रपति बशर

बेरूत। सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद रूस पहुंचे, जहां वे राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। रूस असद का मुख्य समर्थक है और सीरिया में उसका व्यापक प्रभाव है। सीरिया में पिछले 12 साल में विद्रोह के गृह युद्ध में तब्दील होने के बाद हुई घटनाओं में करीब पांच लाख लोग मारे गए हैं और लगभग आधी आबादी विस्थापित हुई है। बयान के अनुसार, राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक तथा मानवीय क्षेत्रों में रूसी-सीरियाई सहयोग को और बढ़ाने के साथ ही सीरिया में और उसके आसपास की स्थिति के व्यापक समाधान की संभावनाओं’’ पर चर्चा की जाएगी।मॉस्को के वानुकोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पश्चिम एशिया के लिए पुतिन के विशेष प्रतिनिधि मिखाइल बोगदानोव ने असद का स्वागत किया। रूस तुर्किये और सीरिया के बीच वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहा है। एक दशक से अधिक समय से जारी सीरिया के गृहयुद्ध में तुर्किये और सीरिया दोनों का रुख अलग-अलग है। तुर्किये सशस्त्र विपक्षी समूहों का समर्थन करता है, जो उत्तर-पश्चिमी सीरिया में एक उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को नियंत्रित करते हैं।